भरतपुर, जिला बॉक्सिंग संघ सचिव एवं बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के क्वालीफाइड रिंग ऑफिशियल डॉ. राकेश चाहर 2 से 4 दिसम्बर तक बुलन्दशहर (यू.पी.) में होने वाली उत्तर प्रदेश सीनियर महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तकनीकी अधिकारी होंगे । डॉ. राकेश चाहर पूर्व में विभिन्न स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में बॉक्सिंग रिंग ऑफिशियल (रैफरी-जज) रह चुके हैं। डॉ. राकेश चाहर को बेस्ट रेफरी अवार्ड एवं बॉक्सिंग का बेस्ट जज के अवार्ड मिले।